खबर लहरिया Blog Chhattisgarh News: स्कूल के मैदान में 23 वर्षीय युवती से गैंगरेप, शराब पिलाने का आरोप

Chhattisgarh News: स्कूल के मैदान में 23 वर्षीय युवती से गैंगरेप, शराब पिलाने का आरोप

पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी बलात्कार जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 23 साल की महिला के साथ कथित तौर पर कई जगहों पर गैंगरेप (सामूहिक बलात्कार) का मामला सामने आया है। आजाद चौक के सरकारी स्कूल के मैदान में ये घटना हुई है। 

सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: फ़ेमिनिजम इन इंडिया)

जानकारी के अनुसार लड़की के परिजन ने अपने बयान में ये बताया है कि 9 अगस्त 2026 की देर रात उनकी लड़की शराब के दुकान के के पास थी तभी कुछ युवक उसके पास आए और शराब पीने लगे। युवकों ने लड़की को भी ज़बरदस्ती शराब पिलाई और खाना खिलाने के बहाने मोटरसाइकिल पर बिठा कर ले गए। इसके बाद उसे सरकारी स्कूल के मैदान में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।10 अगस्त 2026 को सुबह स्कूल के चौकीदार को महिला स्कूल परिसर में बेहोशी की हालत में मिली जिसके बाद उसने तुरंत आजाद चौक पुलिस को सूचना दी।पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए एम्स ले गई। 

अमर उजाला के खबर के अनुसार की गई शिकायत के मुताबिक आरोपी आजाद चौक स्थित सरकारी स्कूल के परिसर में ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। यहां पर हाइवे होने के बावजूद सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शर्मनाक बात यह है कि हवसी दरिंदो की हवस यहीं नहीं बुझी। इसके बाद फिर महिला को आरडी तिवारी स्कूल आमापारा के मैदान में लेकर पहुंचे।शराब पिलाकर उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया। 

चार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल 

न्यूज़ एजेंसी जागरण के रिपोर्ट अनुसार डीसीपी रॉबिन्सन गुड़िया द्वारा बताया गया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी रात आठ बजे के करीब मिली जिसके बाद संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिसमें हिरासत में लिए चार आरोपी युवकों में से एक आरोपी नाबालिग है।

ये भी बताया कि महिला को एम्स में एडमिट (भर्ती) करवाया गया। शुरुआत में आजाद चौक पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में पता चला कि घटना की मुख्य जगह डीडी नगर थाना क्षेत्र में आती है। इसलिए आगे की जांच के लिए केस की फाइल डीडी नगर पुलिस को भेज दी गई है। जाँचकर्ता अभी मेडिकल रिपोर्ट, आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फ़ुटेज और घटना स्थल की जांच कर रही है।ताकि घटनाक्रम का सही पता लगाया जा सके। 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *