खबर लहरिया छतरपुर छतरपुर: गांव में भूतों का बसेरा, सच्चाई या लोगों का भ्रम?

छतरपुर: गांव में भूतों का बसेरा, सच्चाई या लोगों का भ्रम?

छतरपुर जिले से 20 किलोमीटर दूरी पर बसा नैगुवां गांव जो आजकल काफी चर्चा में है। ऐसा कहा जा रहा है कि उस गांव में भूतों का डेरा है और लोग गांव खाली कर रहे हैं। यह अफवाह है, लोगों का भ्रम है या कोई डरावना सच? लोगों के अनुसार 10 से 12 साल का लम्बे बालों वाला लड़का जो उस हवेली में देखा गया है। इस वजह से सुन्दर नक्कासी से बनी हवेली छोड़ दी गई। सब सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करके अफवाह उड़ा रहे हैं।

ये भी देखें – बिल्ली का रास्ता काटना क्या सच में देता है अशुभ संकेत? | बोलेंगे बुलवाएंगे

हवेली की मालकिन के अनुसार, वहां उन्हें संतान नहीं होती थी इसलिए वह हवेली छोड़नी पड़ी। वह भूतों का ही असर है जो हवेली में संतान नहीं हुई है। अब बनी बनाई सुन्दर हवेली खाली करनी पड़ी।

इस गाँव में 1000 वोटर हैं, अहिरवार, श्रीवास, पंडित और यादव लगभग हर जातियां निवास करती हैं। भूत किसी ने नहीं देखा लेकिन बातें सब अलग-अलग बना रहे हैं। खबर लहरिया ने सच्चाई जानने के लिए दो दिन यहाँ कवरेज किया लेकिन ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है।

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke