खबर लहरिया छतरपुर छतरपुर: मैराथन दौड़ की हो रही ट्रेनिंग

छतरपुर: मैराथन दौड़ की हो रही ट्रेनिंग

छतरपुर जिले के स्टेडियम में आज 2 सितंबर 2021 को टैलेंट सर्च खेल खिलाया जा रहा है। जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पहले ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। उसके बाद इन लोगों को मैराथन दौड़, क्रिकेट और मलखान, यह सारे खेल खिलाए जाएंगे। दौड़ में रेसिंग होगी तो जो भी सिलेक्ट होगा उसे भोपाल या सागर भेज दिया जाएगा।

                       मैराथन की ट्रेनिंग करते बच्चे

बताया गया कि यह सिलेक्शन ऑनलाइन कराए गए थे। आज स्टेडियम में 200 लड़कियां और 200 लड़कों की मैराथन दौड़ होगी। जो जीतेगा उन्हें यहीं पर दूसरी बार बुलाया जाएगा। कल 300 लड़कियां और 300 लड़कों का दौड़ कराया जाएगा। यह खेल 3 दिन का है। तीसरे दिन 600 लोगों का एक साथ खेल कराया जाएगा फिर 600 लोगों में जो लोग सिलेक्ट होगा उनको इंदौर, भोपाल, सागर भेज दिया जाएगा।

इंदौर, सागर, भोपाल जाने की जिम्मेदारी स्वयं टीचरों की होगी। प्रतिभागियों का कहना है कि वह लोग बहुत खुश हैं। वह लोग इस गेम में हिस्सा ले रहे हैं। दौड़ लगाकर खूब मेहनत कर रहे हैं। जब सिलेक्शन होगा तभी उन्हें बाहर जाने को मौका मिलेगा।

ये भी देखें :

दिन पर दिन गंदी हो रही वाल्मीकि नदी। आखिर कब होगा सुंदरीकरण ?

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)