छतरपुर जिले के पठापुर गांव में करीब 150 घर हैं, लेकिन यहां लोगों के सामने पानी की बड़ी समस्या बनी हुई है। पानी के लिए गांव की महिलाओं को करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल तक जाना पड़ता है। महिलाएं 6 से 7 लोगों का ग्रुप बनाकर जंगल से पानी भरती हैं और फिर सिर पर करीब 25 से 30 किलो वजन उठाकर गांव तक वापस लौटती हैं। यह सफर सिर्फ एक बार का नहीं है। पानी की जरूरत पूरी करने के लिए महिलाओं को दिनभर में 4 से 5 चक्कर तक लगाने पड़ते हैं। ऐसे में पानी जुटाने में ही उनका काफी समय, मेहनत और शारीरिक श्रम लग जाता है। देखिए पठापुर गांव से पानी की समस्या पर हमारी ग्राउंड रिपोर्ट।
ये भी देखें –
सोनाखान के ग्रामीणों की जल, जंगल, जमीन की लड़ाई, 30 हजार लोग क्यों कर रहे हैं विरोध
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’