सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है। कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में एक व्यक्ति ने बताया कि उसने एक लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी। लेकिन जिस अंदाज़ में इस बात को पेश किया गया, उसे लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए। क्या किसी को खाना खिलाना या खर्च करना किसी व्यक्ति पर अधिकार दे देता है? क्या रिश्तों और सम्मान को पैसों या एहसानों के तराजू में तौला जा सकता है? इस वीडियो में हम समझेंगे कि आखिर इस वायरल क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा क्यों हो रही है, लोग इसके पक्ष और विपक्ष में क्या तर्क दे रहे हैं, और यह बहस हमें समाज की सोच के बारे में क्या बताती है।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’