खबर लहरिया कोरोना वायरस बिहार : ठण्ड में ठिठुरती बकरियां, नहीं मिला पशु शेड | KhabarLahariya

बिहार : ठण्ड में ठिठुरती बकरियां, नहीं मिला पशु शेड | KhabarLahariya

बिहार के शिवहर, जिला प्रखण्ड- तरियानी, पंचायत छितौनी, गांव विशुनपुर घरानंद में पिछले 30 सालों से बकरी पाल करके अपना जीवन व्यतीत करते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि पिछले 30 सालो से हमलोग बकरी पाल करके अपना घर परिवार चलाते हैं। सरकार ने गरीबों के लिए बकरी शेड दिया लेकिन अभी तक हम गरीबों का बकरी शेड नहीं बना है जिस कारण कुछ लोगों को बरसात और ठंड के समय बकरियों को खुली जगह में रखना पड़ता है। बाकी लोग जिस घर में सोते हैं उसी घर में बकरी बांधते हैं। यहां तक की खाने वाले सामान में भी बकरियां मल-मूत्र कर देती हैं जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।

ये भी देखें – मनरेगा पशु शेड योजना 2021, जानिए क्या है पूरी योजना?

पंचायत छितौनी के मुखिया ने बताया कि आठ दिन पहले उन्होंने शपथ ग्रहण किया है। बकरी शेड उन लोगो को बनवाना ही है। बकरी शेड उन लोगों के बनवाये जाएंगे जिनके काम कोरोना में बंद थे।

ये भी देखें – गौशाला का बुरा हाल, जानवरों के लिए ज़ीरो व्यवस्था : चित्रकूट न्यूज़

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)