खबर लहरिया Blog UP Election 2022 : सपा ने 59 और उम्मीदवारों के नाम किये घोषित, बीजेपी से सपा में आये दारा सिंह को भी मिली टिकट

UP Election 2022 : सपा ने 59 और उम्मीदवारों के नाम किये घोषित, बीजेपी से सपा में आये दारा सिंह को भी मिली टिकट

सपा पार्टी ने 59 और कैंडिडेट के नामों की घोषणा कर दी है। इससे एक दिन पहले सपा ने 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

साभार – गूगल

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट ज़ारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 56 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इससे पहले भी पार्टी की तरफ से कई चरणों के लिए प्रत्याशियों की एक लिस्ट ज़ारी की जा चुकी है। 26 जनवरी, बुधवार को ही सपा ने अपने 39 प्रत्याशियों का ऐलान किया था।

सपा पार्टी की तरफ से लखीमपुर जनपद की धौरहरा सीट से वरुण चौधरी को टिकट दिया गया है,वहीं मोहम्मदी सीट से दाउद अहमद को मौका मिला है। अमेठी जनपद में तिलोई से नईम गुर्जर ताल हैं तो वहीं इलाहाबाद जनपद की फूलपुर सीट से मुर्तजा सिद्दीकी को मैदान में उतारा गया है। हाल ही में बीजेपी छोड़ सपा का दामन थामने वाले दारा सिंह चौहान को भी सपा ने इस बार घोसी से उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : सपा ने ज़ारी की 39 और उम्मीदवारों की लिस्ट

 

ये भी देखें – UP Elections 2022 : सपा ने ज़ारी की पहली लिस्ट, सूची 159 उम्मीदवार शामिल

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)