खबर लहरिया Blog मनरेगा पशु शेड योजना 2021, जानिए क्या है पूरी योजना?

मनरेगा पशु शेड योजना 2021, जानिए क्या है पूरी योजना?

MNREGA-animal-shed-scheme-2020

मनरेगा पशु शेड योजना 2021 की शुरुआत बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल एवं मध्यप्रदेश राज्यों के लिए शुरू की गयी है। यह मुख्य रूप से राज्यानुसार योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मदद के लिए अस्तित्व में लाया गया है। पशुपालकों को यह लाभ पहले आओ पहले पाओ की स्कीम के आधार पर दिया जाएगा। योजना का सत्र 2021-22 का है। इस योजना के तहत स्थानीय लोगों को सबसे पहले लाभ दिया जाएगा। 

योजना का उद्देश्य

इस योजना का लाभ छोटे पशुपालक आसानी से उठा सकेंगे। यह पूरी योजना एक पशुपालक के लिए साढ़े चार लाख रुपए की है। जिसमें पशुपालक को पहले 90 हजार रुपए तक का मार्जिन पैसा देना होगा और उसके बाद 3 लाख 60 हज़ार रुपए का लोन व्यक्ति को बैंक द्वारा दिया जाएगा।

इस लोन से पशुपालक छह पशुओं को खरीद सकेगा। वर्ष 2015-16 के दौरान भारत में 155.48 मिलियन टन वार्षिक दूध का उत्पादन हुआ, जो विश्व के उत्पादन का 19 प्रतिशत है। इस योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में और आगे लाना है। साथ ही वर्ष 2022 तक मौजूदा प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 337 ग्राम को बढ़ाकर 500 ग्राम करना है।

योजना के तहत निर्माण राशि

????योजना का लाभ पाने के लिए पशुपालकों के पास कम से कम 2 पशु रहना जरूरी है।

????जिसमें 2 पशु वाले पशुपालकों को पशु शेड के तहत उनकी निजी भूमि पर शेड, नाद, फर्श यूरिनल ट्रैक निर्माण पर उन्हें मनरेगा के माध्यम से 75 हजार रुपए दिए जाएंगे।

????3 पशु वाले पशपालकों को 80 हज़ार रुपए दिए जाएंगे।

????4 पशु वाले पशुपालकों को उक्त निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 16 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।

????6 पशु वाले पशुपालकों को 1 लाख 60 हज़ार रुपए दिए जाएंगे। 

????पशुपालकों को अपनी निजी भूमि पर इसका निर्माण करवाना होगा।

मनरेगा पशु शेड योजना 2020 के लाभ

????पशु उत्पादों (दूध, अंडा, मांस आदि) की मांग के आधार पर राज्य में पशुधन का संतुलित विकास सुनिश्चित करना।

????ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रो के परिवारों के लिए पशुपालन को लाभकारी जीविकोपार्जन के साधन के रूप में विकसित किया जाना, जिससे आय वृद्धि, संतुलित पोषण एवं रोजगार के अवसर सुनिश्चित हो सकें।

????गरीब, महिला और समाज के वंचित वर्ग में गरीबी को कम करने के लिए पशुधन और पशुधन क्षेत्र का योगदान बढ़ाने के लिए विशेष जोर देना।

????पशुपालको की पशु स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार करने के लिए पशु स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली को मज़बूद और विनिर्माण करना।

????गुणवत्तायुक्त पशु प्रजनन सुविधाओं तक किसानों की पहुंच को प्रोत्साहित करना। उपयुक्त प्रजनन नीति अनुसार पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि के लिए उचित प्रजनन प्रणाली लागू करना।

????पशु चारा एवं हरा चारा उत्पादन को बढ़ावा देना।

????पशुधन आधारित आजीविका क्षेत्र में कौशल विकास करना।

????पशुधन उत्पाद की उत्पादन क्षमता को बढ़ावा दिया जाना।

????पशुधन उत्पादकों में नवीन विकास के ज्ञान शोध तक पहुंच को बेहतर करने हेतु पशुधन पर गहन शोध करना और उसका विस्तार प्रणाली के साथ समन्वय करना।

आवेदन से जुड़ी जानकारी

आवदेन के लिए आपको उस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसकी जानकारी आप अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय से ले सकते हैं। पंचायत के हिसाब से जो भी योजना का पात्र होगा, उसे योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा। जब आपका आवदेन फॉर्म मंज़ूर कर लिया जायेगा तो पंचायत के बोर्ड पर उन लोगों के नाम होंगे जिन्हें योजना के तहत लाभ मिलेगा। फिलहाल, आवदेन की पूरी प्रक्रिया और जानकारी पूर्ण रूप से सामने नहीं आई है। आपको जल्द ही पूर्ण प्रक्रिया से अवगत करा दिया जाएगा।