खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के बडलड़ौदा डीह गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक मासूम बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्ची आंगनबाड़ी से घर लौटने के बाद बच्चों के साथ खेलने गई थी। आमतौर पर वह कभी पोखर में नहीं जाती थी, लेकिन इस बार दोस्तों के कहने पर चली गई और फिर वापस नहीं लौटी। शाम तक जब बच्ची घर नहीं आई, तो खोजबीन शुरू हुई। करीब 2 घंटे की तलाश के बाद रात लगभग 9:30 बजे बच्ची का शव पोखर से निकाला गया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रशासन की ओर से 4 लाख रुपये तक मुआवजे का प्रावधान भी बताया गया है।
ये भी देखें –
Banda: शादी वाले घर में कोहराम, ट्रक की चपेट में 3 साल की लड़की की मौत
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’