खबर लहरिया क्राइम महोबा: समाज की घिनौनी सच्चाई है दहेज

महोबा: समाज की घिनौनी सच्चाई है दहेज

महोबा जिला के कस्बा कुलपहाड़ के रहने वाले अंकित जो 5 साल से दहेज के ऊपर कॉमेडियन कर रहे है। अंकित ने बताया है कि दहेज पर कॉमेडी करने का उनका उद्देश्य है कि जो इस समय दहेज उत्पीड़न बढ़ रहा है उसे रोका जाये। अगर दहेज नहीं देते हैं तो लड़की के साथ तरह-तरह का उत्पीड़न किया जाता है।

ये भी देखें – दहेज़ प्रताड़ना: दहेज़ के लिए पत्नी को घर से निकाला बाहर, न्याय की गुहार

जब लड़का वाले आते हैं तो कहते हैं कि मेरा लड़का इतना पढ़े-लिखे हैं मैंने इतना पैसा लगाया है पढ़ा कर और इतना दहेज मिलेगा तभी मैं अपने लड़का की शादी करूंगा। यही सब चीजें वीडियो में दिखाता हूँ जो समाज की सच्चाई। और लड़की वाले हरदम लाचार बनते हैं क्योंकि उनकी लड़की है। लड़का वाले के दाम आसमान में उड़ते रहते हैं। यह कभी नहीं सोचते हैं कि दूसरे घर की लड़की आएगी तो हमारे यहां की खुशियां और ज्यादा होंगी।

अगर लड़की वाले के कहता है कि हमारे पैसा नहीं हैं और कुछ कम कर लो तो सीधा धोखा दिया जाता है। अगर आपके यहां इतना पैसा नहीं है तो मेरे दरवाजे क्यों आए हैं चलो भागो इस तरह जलील किया जाता है। दोस्तों के साथ कॉमेडी के माध्यम से इस सोच को बदलना चाहते हैं की दहेज़ बंद हो जाये।

ये भी देखें – बांदा : छह महीना पहले हुई शादी, दहेज़ के लिए महिला को घर से निकाला

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)