खबर लहरिया Hindi Ambedkarnagar: डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़, 2 दिन में दूसरी बार हमला

Ambedkarnagar: डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़, 2 दिन में दूसरी बार हमला

जिला अम्बेडकर नगर के ब्लॉक रामनगर, कोतवाली आलापुर अंतर्गत मिर्जापुर और बिलावल चोहड़ा रोड स्थित रामनगर क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लगातार दूसरे दिन अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया। इस शर्मनाक घटना में प्रतिमा की उंगली तोड़ दी गई और पैरों पर गंदगी फैलाई गई, जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय निवासी मीना देवी (बिलावलपुर) ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से इस प्रतिमा को बार-बार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कई बार ग्रामीणों ने अपने पैसे से प्रतिमा का निर्माण कराया, लेकिन रात के अंधेरे में असामाजिक तत्व इसे तोड़ देते हैं या अपवित्र कर जाते हैं। यहां दलित बिरादरी के लगभग 35 घर हैं। जमीन और प्रतिमा को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है, बच्चों तक को थाने ले जाया गया और मुकदमे भी दर्ज हुए। अब प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी कैमरे, जमीन की पैमाइश, सीमेंट पिलर, और साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया है। ग्रामीण रामप्रसाद मसेना (मिर्जापुर) ने कहा कि वर्षों की शिकायतों के बाद अब जाकर प्रशासन ने जमीन की नपाई कराई है।

ये भी देखें – 

मेरठ में डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति तोड़े जाने पर सीएम योगी ने दिए कड़ी कार्यवाई के निर्देश

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke