खबर लहरिया Blog कतर की जेल में बंद 8 भारतीय नौसेना अधिकारी को मिली रिहाई, मौत की मिल चुकी थी सज़ा

कतर की जेल में बंद 8 भारतीय नौसेना अधिकारी को मिली रिहाई, मौत की मिल चुकी थी सज़ा

इन आठ भारतीय नौसैनिकों को कतर में जासूसी के आरोप में अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था। ये सभी दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम कर रहे थे। इसके बाद कतर की अदालत ने अक्टूबर में सभी को मौत की सजा सुनाई थी।

8 Indian Navy officers jailed in Qatar came back to india

                                                         कतर की जेल में बंद भारतीय नौसेना अधिकारीयों की तस्वीर ( फोटो – सोशल मीडिया)

कतर की जेल में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारीयों को सोमवार 12 फरवरी को 18 महीने बाद दोहा द्वारा रिहा कर दिया गया है। इन्हें पहले इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी। विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 7 लोग पहले ही भारत आ चुके हैं। जानकारी यह भी है कि पीएम मोदी 14 फरवरी का क़तर का दौरा कर सकते हैं।

विदेश मंत्रालय ने ज़ारी प्रेस रिलीज़ में बताया कि “भारत सरकार उन आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है जो दाहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम कर रहे थे और जो क़तर में हिरासत में थे। आठ में से सात भारत भी लौट चुके हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी को सक्षम करने के लिए कतर राज्य के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।”

ये भी देखें – Mehrauli History Demolition: अवशेष तक उठा लिए गए,”ये दिखे कि यहां कभी कोई मस्जिद थी ही नहीं”

अगस्त 2022 में हुए थे गिफ्तार

बता दें कि इन आठ भारतीय नौसैनिकों को कतर में जासूसी के आरोप में अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था। ये सभी दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम कर रहे थे। इसके बाद कतर की अदालत ने अक्टूबर में सभी को मौत की सजा सुनाई थी। भारत सरकार के दखल के बाद फांसी की सजा को बदलकर सभी को अलग-अलग सजा सुनाई गयी थी। यह भी बताया गया कि उन पर लगे आरोपों को कतर के अधिकारियों ने सार्वजनिक नहीं किया था।

साझेदारी के बाद रिहाई का आया फैसला

रिपोर्ट्स बताती हैं कि सजा के खिलाफ कतर के सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने COP28 शिखर सम्मेलन के मौके पर दुबई में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात की थी। इसी दौरान दोनों नेताओं ने दोनों पक्षों की साझेदारी और कतर में रहने वाले भारतियों की भलाई के लिए चर्चा की थी।

रिहा किये गए भारतीय नौसेना अधिकारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी जिन्हें रिहा किया गया, उनमें कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुणाकर पकाला, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर संजीव गुप्ता, कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, नाविक रागेश गोपाकुमार शामिल हैं। कमांडर पूर्णेंदु तिवारी को छोड़कर सभी आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मी भारत वापस आ गए हैं।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke