अम्बेडकरनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में अब आरोपी मां गसिया खातून का मोबाइल फोन जांच का सबसे अहम सुराग बनकर उभरा है। पुलिस ने मोबाइल को बरामद कर कॉल डिटेल, चैट हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बच्चों के नाखून नीले पाए गए हैं, जिससे जहरीले पदार्थ दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। कमरे में उल्टी के निशान भी मिले हैं। मामले में प्रेम संबंध, घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी जैसे एंगल भी सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है, लेकिन हाल में पैसे नहीं भेजे गए थे। क्या मोबाइल से खुलेगा इस हत्याकांड का पूरा सच? क्या इसके पीछे कोई और भी है?
ये भी देखें –
UP Banda: तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत -आरोप अरबई गांव में हड़कंप
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’