खबर लहरिया राजनीति भारत असमानता के मामले में 2 नम्बर पर, ग्लोबल वैल्थ रिपोर्ट के अनुसार

भारत असमानता के मामले में 2 नम्बर पर, ग्लोबल वैल्थ रिपोर्ट के अनुसार

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

आपको जानकर निराशा हो सकती है, की भारत असमानता के मामले में दूसरे नंबर पर है। देश की कुल जनसंख्या की 60 फीसदी संपत्ति 1 प्रतिशत लोगों के पास है।

ग्लोबल वैल्थ रिपोर्ट 2016 के अनुसार, विश्व की आधी संपत्ति 0.7 फीसदी लोगों के पास है। साथ ही विश्व के सभी देशों में संपत्ति असमानता में रुस पहले नंबर पर है। रुस में कुल संपत्ति का 74.5 फीसदी भाग 1 प्रतिशत लोगों के पास है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत की कुल संपत्ति का 58.4 फीसदी भाग  एक प्रतिशत लोगों के पास है, वहीं थाईलैण्ड में कुल संपत्ति का 85 फीसदी भाग एक प्रतिषत के पास है। वहीं ब्राजील में 47.9 फीसदी और चीन में 43.8 फीसदी संपत्ति 1 प्रतिशत लोगों की तिजोरियों में है। भारत और चीन जैसे समान जनसंख्या और वृद्धि वाले देशों में ये संपत्ति असमानता हैरान करने वाली है।

साभार: इंडियास्पेंड