खबर लहरिया राजनीति हेती में मानव अधिकार हनन

हेती में मानव अधिकार हनन

APTOPIX Haiti Disease Outbreakहेती। संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ हेती देश से मानव अधिकारों के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के राहत शिविर में कुछ शांति सेना के कुछ सैनिकों द्वारा लायी गयी हैजा की बीमारी के कीटाणू फैल गई है। इन राहत शिविरों में साफ सफाई भी नहीं है जिससे बीमारी और भी फैल रही है। यहां महामारी की स्थिति बन गई है और 8000 लोगों की मौत हो गयी है और सात लाख बीमारी से प्रभावित हैं। ये मुकदमा अमरीका के कुछ कार्यकर्ताओं और वकीलों ने संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ दर्ज किया है।
सयुंक्त राष्ट्र दुनिया के कई देशों का समूह है जो दुनिया में मानव अधिकार और शांति के लिए काम करता है। हेती अमरीका के उत्तरी द्वीपों में से एक द्वीप है जहाँ 2010 में एक विशाल भूकंप आया था जिसने पूरे देश को बर्बाद कर दिया था। हेती अभी भी उस भूकंप के प्रभाव से जूझ रहा है। हेती में हिंसात्मक स्थिति पिछले कई सालों से है जिस कारण सयुंक्त राष्ट्र की शांति सेना वहां 2004 से भारी तादाद में है। इससे पहले सयुंक्त राष्ट्र के सैनिकों पर यौनिक हिंसा, बलात्कार और अन्य हिंसा के आरोप भी सामने आए हैं।