खबर लहरिया राजनीति हरियाणा में सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या

हरियाणा में सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या

फोटो साभार: हरियाणा पुलिस

फोटो साभार: हरियाणा पुलिस

जिला रोहतक, हरियाणा। राज्य के रोहतक जिले में 4 फरवरी को एक लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या की घटना ने महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के मुद्दे को गरमा दिया है। लोगों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 9 फरवरी को आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
लड़की के गुप्त अंगों से नुकीले पत्थर बरामद किए गए हैं। 4 फरवरी को रोहतक-हिसार राजमार्ग पर स्थित अकबरपुर नाम के एक गांव के खेत में लड़की की लाश मिलने के बाद हंगामा मच गया। लड़की के शरीर के कुछ हिस्सों को जानवरों ने नोच खाया था। पुलिस की जांच में पता चला कि अट्ठाइस साल की यह लड़की नेपाल की रहने वाली थी। वह अपनी बहन के पास रोहतक आई थी। लड़की 1 फरवरी से ही लापता थी।
परिवार वालों ने उसके लापता होने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। घरवालों ने बताया कि लड़की अपना इलाज कराने यहां आई थी। हरियाणा पुलिस के आई.जी. आलोक राय ने बताया कि सभी गिरफ्तार लड़कों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इनकी उम्र बीस से बाइस साल के बीच है। इनमें कोई दुकानदार तो कोई पेंटर है। यह सभी अपराधी हरियाणा के गद्दीखेड़ा गांव के रहने वाले हैं।