खबर लहरिया राजनीति हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव

हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव

हरियाणा और महाराष्ट्र। दोनों राज्यों में इस हफ्ते विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। दोनों राज्यों में माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के हित में नतीजे होंगे।
15 अक्टूबर को हरियाणा में नब्बे विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। ऐसे तो कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हूडा का अपनी सीट जीतना तय है पर कांग्रेस का पत्ता भाजपा साफ कर सकती है।
महाराष्ट्र में भी फिल्हाल मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वन की कांग्रेस सरकार है पर इन चुनावों में वहां की लोकल पार्टी उद्धव ठाकरे की शिव सेना ने जमकर प्रचार प्रसार किया। यहां तक कि शिव सेना ने सालों पुराना भाजपा के साथ का गठबंधन भी तोड़ दिया। वहीं कांग्रेस भी यह चुनाव अपनी साथी पार्टी शरद पवार की नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एन.सी.पी.) से अलग लड़ रही है।
दोनों चुनावों के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। दोनों राज्यों में भाजपा का पलड़ा भारी बताया जा रहा है।