खबर लहरिया चित्रकूट स्वाद का स्वाद और गर्मियों में दे आराम

स्वाद का स्वाद और गर्मियों में दे आराम

गर्मियों का मौसम और उस पर इस समय चलने वाली गर्म लू। हमेशा मन चाहता है कि कुछ ठंडा मिले। तो चलो अबकी गर्मियों में पीते हैं स्वादिष्ट और सेहतमंद आम का पना।
बनाने का तरीका
कच्चे आम को चूल्हे में भूंजकर उसे पानी में ठंडा होने को डाल दें। दूसरी तरफ जीरे को भूनकर पीस लें। चाहें तो हल्की मिर्च डाल सकते हैं। अब कच्चे आम को पानी से निकालें और घड़े के ठंडे पानी या हो सके तो फ्रिज के ठंडे पानी में आम के गूदे को अच्छी तरह मिला लें। गुठलियां अलग कर दें। कुछ लोग इसमें चीनी या गुड़ भी मिलाते हैं। बस तैयार हो गया खट्टा-मीठा-चटपटा आम का पना। कुछ लोग इसे परोसते समय थोड़े गूदे के साथ गुठलियां पने में ही पड़ी रहने देते हैं।
गर्मियों में दे आराम-
-गर्मियों में चलने वाली लू से होने वाली बीमारी से भी बचाता है आम का पना।
-इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे पीने से खून साफ रहता है।
-टीबी, हैजा, एनीमिया (खून की कमी) जैसी बीमारियों में तो यह एक दवा की तरह काम करता है।

(फोटो साभार - विकिपीडिया )

(फोटो साभार – विकिपीडिया )