खबर लहरिया चित्रकूट सीखें चित्रकूट में विदेशी स्टाइल का नाच

सीखें चित्रकूट में विदेशी स्टाइल का नाच

14-11-13 Manoranjan - Dance Academyजिला चित्रकूट, ब्लाक कर्वी, मुहल्ला पाण्डे कालोनी। सभी उम्र के लड़के और लड़कियों के लिए यहां ‘माइकल जैक्सन डांस अकैडमी’ चार साल से चल रही है। इनचार्ज संजय ने बताया कि बांदा में नाच के अलग अलग तरीके सीखने के बाद उन्होंने और लोगों के साथ इस कला को बांटने के लिए ये डांस अकैडमी खोली। सुबह के समय लड़कियां आती हैं और शाम को लड़के। विदेशी स्टाइल का यह नया नाच अब लोकप्रिय बनता जा रहा है।

माइकल जैक्सन

माइकल जैक्सन

कौन माइकल जैक्सन ?
1980 के दशक में माइकल जैक्सन नाम के अमेरिकी गाएक ने दुनिया को दिया को एक नए तरीके का नाच। उनके गानों और डांस का अंदाज़ ही अलग था। साल 2009 में उनका निधन हो गया पर आज भी उनका नाच, उनके गाने और उनका स्टाइल चाहने वालों ने बरकरार रखा है।