खबर लहरिया राजनीति सर्वे: जीएसटी के बारे में कम जानते हैं भारतीय

सर्वे: जीएसटी के बारे में कम जानते हैं भारतीय

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

एक मोबाइल समाचार एप कंपनी के सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है कि 1 जुलाई को लागू हुए, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में देश की जनता को कोई जानकारी नहीं है।

इस सर्वे में देश के 3।6 लाख लोगों की राय ली गई। इसमें यह तथ्य सामने आया कि तेलुगू भाषी दो राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोगों को जीएसटी के बारे में सबसे अधिक जानकारी है। इन राज्यों की 64% आबादी को इस कर के बारे में पता है।

वहीं आनलाइन सर्वे के अनुसार, जीएसटी के बारे में सबसे कम जानकारी तमिलनाडु के लोगों को है। यह सर्वे 26 से 30 जून के दौरान किया गया। वहीं सरकार को भी अब समझ में आ रहा है कि जीएसटी भले लागू हो गया हो, लेकिन बहुत सारे लोग इसको ठीक से समझ तक नहीं पाए हैं।

इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार अब स्पेशल मास्टर क्लास लगाएगी। इसे दूरदर्शन पर 6 जुलाई से 6 दिन तक हर रोज एक घंटे तक प्रसारित किया जाएगा।

आप जी एस टी समझने के लिए, यहां क्लिक करें…