खबर लहरिया राजनीति लड़कियां अब भी असुरक्षित

लड़कियां अब भी असुरक्षित

जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश। 20 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में चैदह साल की एक लड़की के साथ पांच लोगों ने बलात्कार कर उसे जलहथनी गांव के पास बस से फेंक दिया। चार लोगों को अगले दिन गिरफ्तार किया गया। लड़की का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सिंगरौली के एस.पी. डी.कल्याण ने बताया कि लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया था। चारों आरोपी – राम जयस्वाल, जुमा शेख, छोटे जयस्वाल और वीरबली के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की धारा के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है पर पुलिस ने अभी तक बलात्कार की पुष्टि नहीं की है।

जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश। जिले के दिदौली गांव में पैंतीस साल के दलित शीशपाल ने 20 अप्रैल को आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों ने बताया कि शीशपाल की बेटी के साथ कुछ लोगों ने यौनिक हिंसा की थी। उसके परिवार को भी डराया धमकाया गया था। पुलिस ने केस की कोई कारवाही नहीं की और परेशान होकर शीशपाल को यह कदम उठाना पड़ा। अब जाकर अमरोहा एस.पी. सुभाष सिंह बाघेल ने कहा कि आरोपियों को ढंढा जाएगा और जल्द से जल्द कारवाही होगी।