खबर लहरिया राजनीति लगातार तूफानों से नुकसान

लगातार तूफानों से नुकसान

28-11-13 Desh Videsh - Helenआंध्र प्रदेश। 22 नवंबर को ‘हेलेन’ नाम के तूफानी बवंडर के कारण दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में छह लोग मारे गए और लगभग चार लाख ज़मीन की खेती का नुकसान हुआ। इक्कीस हज़ार लोगों को अपना घर छोड़कर राहत कैंपों में रहना पड़ रहा है।
चिंताजनक बात है कि पिछले महीने ही राज्य में ‘फायलिन’ तूफान के कारण एक लाख से ज़्यादा प्रभावित लोगों के नुकसान का अब तक मुआइना हो रहा था। साथ ही, 28 नवंबर को ‘लहर’ नाम के बवंडर के कारण तीन दिनों तक भारी बरसात और हवाएं चलेंगी। इन तूफानों के कारण खेती के साथ साथ मछुआरों के कारोबार पर भी भारी असर पड़ा है।