खबर लहरिया राजनीति रामनाथ कोविंद बने भारत के राष्ट्रपति

रामनाथ कोविंद बने भारत के राष्ट्रपति

साभार: राष्ट्रियउजाला

राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं, और ये पद रामनाथ कोविंद को मिला है। वे भारत के 14वे राष्ट्रपति बन गए हैं।    

राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने 65.65% वोट हासिल किए, और अपने विरोधी मीरा कुमार को पछाड़ दिया। मीरा जी को सिर्फ 34.35% वोट ही मिलें।

इस चुनाव में कुल 771 एम् पी ने वोट दिया, जिनमे से 522 ने रामनाथ कोविंद को अपना मत दिया, और 225 ने मीरा जी को चुना।

आपको बता दे कि वैसे ये परिणाम ज्यादा अचम्भे वाली बात नहीं है। शुरू से ही रामनाथ कोविंद के साथ लगभग 40 पार्टियों का समर्थन था, जिनमे से कई भा जा पा के एन डी ए संगठन के बाहर भी हैं, जैसे की ए आई ए डी एम् के, बी जे डी, इंडियन नेशनल लोक दल इत्यादि।

रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भा जा पा के मुख्य अध्यक्ष अमित शाह की पसंद थे, और उन्होंने कोविंद को अपना पूरा समर्थन दिया है।

राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम घोषित होते ही मोदी और शाह दोनों ने उन्हें इंटरनेट के ज़रिये बधाईयां भी दी।

आपको ये भी बता दे कि रामनाथ कोविंद की दलित पहचान को भी काफी एहमियत दी गई है, और इसे एक तरह का राजनितिक मुद्दा भी समझा जा सकता है।