खबर लहरिया महोबा राजनीति में रखे पहले कदम से उत्साहित आरती

राजनीति में रखे पहले कदम से उत्साहित आरती

aansu - Copy (2)जिला महोबा ब्लाक कबरई गांव ग्योड़ी। यहां से जिला पंचायत सदस्य के पद का चुनाव आरती साहू ने पांच हजार छह सौ आठ वोटों से जीता है।
आरती साहू पहली बार चुनाव लड़ीं और जीतीं भी। उन्होंने बताया कि इससे पहले तो उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वह राजनीति में आएंगी। जीत से खुश आरती साहू ने कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई। सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक वह प्रचार करने क्षेत्रों में निकलती थीं।
आरती साहू पढ़ाई एम.ए. एम.कॅाम. और पी.एच.डी. कर चुकी हैं। उन्होंने पढ़कर टीचर बनने की सोची थी। अभी तक वह घर गृहस्थी का काम करती थीं। घरवालों के सहयोग से वह राजनीती के मैदान में आ गईं हैं।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले वो गांव दोबारा से जाकर लोगो  की समस्या सुनेंगी । बिजली पानी और सड़क सुधारने के लिए प्रस्ताव विभाग में भेजेंगी। महिलाओं  के लिये कुछ खास तो नहीं पर नौजवानों के लिये कुछ खास करने को कहा है। साथ ही कहा कि अगर अध्यक्ष बने तो हो रही लेखपालों द्वारा कमीशन खोरी या घूसखोरी को जरूर दूर कर देंगे। साथ ही जो जनता को पुलिस की बातें और न्याय के लिये चक्कर काटने पड़ते हैं। ये सारी चीजें दूर करने की कोशिश करेंगे।