खबर लहरिया राजनीति रंग के आधार पर आज भी भेदभाव

रंग के आधार पर आज भी भेदभाव

जार्ज जिमरमैन

जार्ज जिमरमैन

ट्रैवोन मार्टिन

ट्रैवोन मार्टिन

फ्लौरिडा, अमेरिका। अमेरिका में रंग के आधार पर भेदभाव के मुद्दे को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 फरवरी 2012 को अमेरिका के सेनफोर्ड शहर में ट्रेवोन मार्टिन नाम के अश्वेत युवक (यानी ऐसा व्यक्ति जो गोरा न हो) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारने वाले जार्ज जिमरमैैन को 13 जुलाई को अदालत ने बरी कर दिया।
ट्रैवोन मार्टिन दसवीं में पढ़ने वाला सत्रह साल का लड़का था। जिस समय उसकी हत्या हुई उसके पास कोई हथियार नहीं था। सुनवाई के दौरान दो पक्ष रखे गए एक पक्ष का कहना था कि जिमरमैन ने अपनी रक्षा के लिए गोली चलाई। जबकि दूसरा पक्ष इसे सीधे-सीधे भेदभाव को लेकर की गई हिंसा मानता है। जिमरमैन को निर्दोष मानने वाले पक्ष का कहना है कि उसने मार्टिन को अपराधी मानकर उस पर हमला किया था। फ्लौरिडा के कानून के अनुसार अपने बचाव में किसी की हत्या करना अपराध नहीं है। अमेरिका में रंग का इतिहास काफी पुराना है। अमेरिका में अश्वेत नागरिकों पर हिंसा के मामले हमेशा आते रहते हैं।