खबर लहरिया राजनीति यमन में हमला, बीस लोग मरे

यमन में हमला, बीस लोग मरे

(फोटो साभार - इंडियन एक्सप्रेस)

(फोटो साभार – इंडियन एक्सप्रेस)

यमन, साऊदी अरब। यहां सऊदी अरब की अगुवाई वाली सेना के हवाई हमलों में अब तक बीस भारतीय मारे गए। 9 सितंबर की सुबह से यह हमले हो रहे हैं। यह हमले यमन के हूदीदाह बंदरगाह पर तेल के तस्करों को निशाना बनाकर किए गए थे।
हमले के दौरान मौजूद लोगों और वहां रहने वाले आसपास के मछुआरों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बम दो नौकाओं पर गिरे। इनमें भारतीय मौजूद थे। हमला हूदीदाह बंदरगाह के पास अल खोखा इलाके में हुआ। कई लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने अभी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया। मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार अभी मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है। यमन में फिलहाल भारतीय दूतावास नहीं है। इसलिए भी अभी ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है।