खबर लहरिया राजनीति मिस्र में सेना प्रमुख लड़ेंगे राष्ट्रपति पद का चुनाव

मिस्र में सेना प्रमुख लड़ेंगे राष्ट्रपति पद का चुनाव

egypt presidential election abdel fattah al-sisi

अब्देल फतेह अल सीसी

मिस्र में सेना प्रमुख ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की। उनसठ साल के अब्देल फतेह अल सीसी ने कहा उन्हें अपनी वर्दी से बहुत प्रेम है। लेकिन देश की भलाई के लिए उन्हें अब राजनीति में आना पड़ेगा।
मिस्र में 2011 में वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी के खिलाफ आम जनता ने विरोध जताया था। आंदोलन आंदोलन करके मोहम्मद मोर्सी को जनता और सेना ने मिलकर सत्ता से बेदखल कर दिया था। मोर्सी वहां करीब तीस सालों से सत्ता में थे। जनता के अनुसार मोर्सी एक तानाशाह थे। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि सेना प्रमुख अगर सत्ता में आए तो तानाशाही शासन की वापसी हो सकती है।