खबर लहरिया राजनीति मिस्र में अब भी तनाव

मिस्र में अब भी तनाव

egypt

कायरो, मिस्र। 3 जुलाई को आबादी के एक बड़े हिस्से की मांग पर और मिस्र देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को देखते हुए देश की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी को पद से हटाया था। एक महीने बाद, मिस्र में अभी भी अशांत वातावरण बना हुआ है।
सेना के अनुसार जल्द ही नई सरकार का गठन होना था पर पिछले एक महीने में मिस्र के अलग अलग शहरों में मोरसी के समर्थकों पर हिंसा हो रही है। अब तक लगभग तीन सौ लोग मारे जा चुके हैं। पुलिस को धरने प्रदर्शन रोकने का आदेश दिया गया है जबकि पहले सेना ने खुद कहा था कि लोगों को शांतिपूर्वक धरने देने की इजाज़त दी जाएगी। सरकार ने कई अखबारों और न्यूज़ चैनलों पर भी रोक लगा दी है।