खबर लहरिया राजनीति मार्गदशक मंडल में शामिल बुज़ुर्ग नेता

मार्गदशक मंडल में शामिल बुज़ुर्ग नेता

desh videsh - LK Advanidesh videsh - Murli_Manohar_Joshi_2नई दिल्ली। भाजपा के बड़े और उम्रदराज़ नेता अब मार्गदर्शन देंगे। पार्टी के संस्थापक रहे अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को पार्टी की सबसे बड़ी संस्था संसदीय बोर्ड से हटाकर मार्गदर्शक मंडल में रखा गया है।
बकायदा इस मंडल को इन्हीं बड़े नेताओं के लिए गठित किया गया है। यह तीन बुजुर्ग नेता अब केवल मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा में सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण हो चुके अमित शाह ने पहले कह दिया था कि बड़े बुज़ुर्ग नेता अब पार्टी का मार्गदर्शन करेंगे।