खबर लहरिया राजनीति मारे गए नौ नक्सली

मारे गए नौ नक्सली

छत्तीसगढ़। राज्य के एक वन में 16 अक्टूबर को सेना ने पांच औरतों समेत नौ नक्सलियों को मार दिया। सेना ने खाम्मम जिले में स्थित नक्सलियों के अड्डे पर हमला किया। करीब तीन घंटे तक दोनों समूहों में संघर्ष हुआ। यह इलाका छत्तीसगढ़ और महारष्ट्र की सीमा पर है।
इससे पहले 12 अप्रैल को सेना ने यहां से करीब बीस किलोमीटर दूर गढ़चिरौली नाम की जगह में सात नक्सलियों को मारा था। पुलिस ने बताया कि साल 2008 के बाद, ये सेना की दूसरी बड़ी सफलता है। तब सेना ने सत्रह नक्सलियों को एक साथ मारा था। इसके जवाब में साल 2010 में नक्सलियों ने सत्तर सेना के जवान मारे थे। 2008 से ही सेना ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया। नक्सली आन्दोलन पश्चिम बंगाल के गांव नक्सलबाड़ी से ज़मीन के अधिकार को पाने के लिए शुरू किया गया था। आज यह आन्दोलन एक हिंसक रूप ले चुका है।