खबर लहरिया राजनीति महिलाओं के खिलाफ फिर एक बयान

महिलाओं के खिलाफ फिर एक बयान

हरियाणा के हिसार जिले में औरतों के साथ बलात्कार होने जैसी घटनाओं को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है। यह बयान 29 अक्टूबर को हुई हिंदू महासभा में दिया गया। इसमें कहा गया कि बलात्कार के लिए लड़कियां खुद जि़म्मेदार होती हैं। अगर वो जीन्स-स्कर्ट न पहनें तो ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। खाप पंचायतों ने इसका समर्थन करते हुए ये भी कहा है कि गुड़गांव, फरीदाबाद जहां खाप पंचायतें नहीं हैं वहां ऐसी घटनाएं ज्यादा होती हैं।
जींद की खाप पंचायत ने हिंदू महासभा के समर्थन में कहा कि लड़कियां अगर सादे पहनावे में रहें तो घटनाओं में कमी आएगी। इसको पढ़ने वाली लड़कियों ने विरोध जताया। लड़कियों का कहना है कि पाबंदी लड़कियों पर क्यों लगे, बलात्कार करने वाले लड़कों पर क्यों नहीं?