खबर लहरिया राजनीति महिलाओं की क्षमता पर खड़े किए सवाल

महिलाओं की क्षमता पर खड़े किए सवाल

arup-raha

भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल अरुप राय

नई दिल्ली। महिलाएं लड़ाकू विमान में उड़ान भरने के लिए शारीरिक तौर पर फिट नहीं हैं। भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल अरुप राय ने यह जवाब एक पत्रकार को दिया। उनसे पूछा गया था कि भारत में औरतें लड़ाकू विमानों में उड़ान क्यों नहीं भरतीं? जबकि चीन और पाकिस्तानी में लड़ाकू विमानों में पायलट के तौर में महिलाएं हैं। अरुप राय ने कहा कि यह एक बहुत चुनौती भरा काम है।