खबर लहरिया राजनीति मध्यप्रदेश के गृह मंत्री के बयान पर बवाल

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री के बयान पर बवाल

(फोटो साभार: भगत सिंह | विकिपीडिया)

(फोटो साभार: भगत सिंह | विकिपीडिया)

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर अपने विवादित बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। भोपाल में प्राकृतिक चिकित्सा की एक कार्यशाला में बोलते हुए उन्होंने अपनी रूस यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि रूस की औरतों ने मुझसे मेरी धोती के बारे में कई सवाल पूछे। जैसे इसमें बेल्ट कहां लगी होती है? इसकी जिप कहां है? इसे बांधते कैसे हैं?
कइयों ने मुझसे इसे बांधने का तरीका पूछा। एक महिला मेरे पास आकर धोती बांधना सीखने की जिद्द करने लगी तो मैंने कहा यहां धोती बांधना मैं नहीं सिखा सकता हूं। हां खोलना जरूर सिखा सकता हूं। उनके इस बयान ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारों में आग लगा दी है। इससे पहले भी बाबूलाल गौर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि बलात्कार सामाजिक अपराध है। कभी यह गलत होता है तो कभी कभी सही भी। उन्होंने यह भी कहा था कि दक्षिण भारत में बलात्कार कम होते हैं क्योंकि वहां औरतें सलीकेदार कपड़े पहनती हैं।