खबर लहरिया राजनीति भूकंप में छह सौ लोग मरे

भूकंप में छह सौ लोग मरे

 

earth quak

बारह हजार घर पूरी तरह से ढह गए हैं और तीस हजार घरों में टूट फूट हुइ है।

 

बीजिंग। चीन के युन्नान प्रांत में 4 अगस्त को आए 6.5 तीव्रता के भूकंप में मरने वालोें की संख्या 10 अगस्त तक बढ़कर एक हजारहो गई। चीनी अंतरराष्ट्रीय खोज एवं बचाव दल के अनुसार मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की संभावना है। इसमें बारह हजार घर पूरी तरह से ढह गए हैं और तीस हजार घरों में टूट फूट हुइ है। पिछले साल सितंबर को भी भूकंप आया था। तब अस्सी लोगों की जान गईं थीं। आठ सौ लोग घायल हुए थे। यून्नान भूंकप जैसी आपदा के लिए संवेदनशील है। हालांकि अभी तक सबसे ज्यादा खतरनाक भूकंप 1974 में आया था। जब चौदह हजार लोग मारे गए थे।