खबर लहरिया राजनीति भारत पाकिस्तान में तनाव

भारत पाकिस्तान में तनाव

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री - नवाज़ शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री – नवाज़ शरीफ

भारत के प्रधानमन्त्री - मनमोहन सिंह

भारत के प्रधानमन्त्री – मनमोहन सिंह

जम्मू कश्मीर राज्य। एल ओ सी पर हमले के बाद भारत पाकिस्तान के आपसी रिश्ते में तनाव नज़र आ रहा है। 17 अगस्त को एक बार फिर दोनों सेनाओं में गोलीबारी हुई। भारत सरकार पाकिस्तान से इस हमले की पूरी जि़म्मेदारी लेने की मांग कर रही है।
5 अगस्त को जम्मू कश्मीर के पंूछ इलाके में भारतीय सेना पर हमला हुआ था। पांच भारतीय सैनिक मारे गए। पाकिस्तान सरकार का कहना था कि हमला पाकिस्तानी सेना ने नहीं बल्कि आतंकवादियों ने किया है। यू.पी.ए. सरकार और भारत के रक्षा मंत्री पर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने का दबाव बना रहा। हफ्ते भर गोलीबारी के बाद भारतीय सेना के जवाबी हमले में तीन पाकिस्तानी गांव वाले मारे गए। 12 अंगस्त को पाकिस्तानी सेना ने भी हमला किया। घटना के चलते देश की सुरक्षा भारत में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है।
शान्ति बनाए रखने के लिए दोनों देशों में बातचीत की ज़रूरत है पर लगातार हमलों के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बैठक फिल्हाल टाल दी गई है।
एल ओ सी भारत और पाकिस्तान के बीच की वो लकीर है जो कश्मीर को दो हिस्सों में बांटती है। कश्मीर का एक हिस्सा भारतीय शासन के अन्दर है और दूसरा पाकिस्तान के अन्दर। कश्मीर के पूर्वी इलाके पर चीन का शासन है।