खबर लहरिया राजनीति भारत एक हिंसात्मक देश

भारत एक हिंसात्मक देश

दुनिया के देशों में हो रही हिंसा के आधार पर उनकी सूची तैयार करने वाली एक संस्था के अनुसार भारत एक सौ बांसट देशों में आखिरी के बीस देशों में आता है। देश के भीतर होने वाली हिंसा के कारण यहां लगभग दो लोग प्रतिदिन मारे जाते हैं। इस सूची में भारत के नीचे पाकिस्तान, इराक और अफघानिस्तान शामिल हैं। रिपोर्ट बनाने वाले स्टीव किलेलीया ने बताया कि देश में कश्मीर और नक्सलवादी क्षेत्रों में हो रही हिंसा और छोटे हथियारों का आसानी से प्राप्त होना इस बढ़ती हिंसा का कारण है। यूरोप का आइसलैंड सबसे शांत देश पाया गया और पहले स्थान पर था।