खबर लहरिया राजनीति भारतीय सेना पर पाकिस्तानी हमला

भारतीय सेना पर पाकिस्तानी हमला

LOC_B_27_7_2013जिला पूंछ, राज्य जम्मू कश्मीर। 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर के पूछ इलाके में पाकिस्तान के कुछ बीस हमलावारों ने भारतीय सेना पर हमला किया। पांच भारतीय सैनिकों की मौत हुई और एक घायल है।
उत्तरी कश्मीर में एल.ओ.सी.(भारत और पाकिस्तान के बीच एक ऐसी लकीर जिसे दोनों देशों की सेना पार नहीं कर सकती) के पास इस इलाके में घटना हुई। 5 अगस्त की रात करीब ढाई बजे पाकिस्तानी हमलावारों ने भारतीय चैकियों पर गोलीबारी की।
हमला अब एक राजनीतिक मुद्दा बन गया है। भाजपा ने संसद में हंगामा किया और संसद में चल रहा मानसून सत्र रुक गया। इस हमले के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। हाल ही में कुपवारा इलाके में भारतीय सेना ने कुछ पाकिस्तानी आंतकवादियों को मारा था। रक्षा मंत्री ए.के. ऐंटोनी पर अब हर राजनीतिक दल से दबाव है कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए। यू.पी.ए. सरकार पर भी दबाव बना हुआ है। भारतीय सैनिक बिहार से थे। बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने उनके परिवार को दस लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की है।