खबर लहरिया राजनीति बवंडर में 35 मरे

बवंडर में 35 मरे

अमेरिका। यहां के छह राज्यों में आए बवंडर मंे कम से कम पैंतिस लोगों की मौत हो गई है और भारी तबाही मची है।
मिसिसिपी, अलाबामा और टेनेसी राज्योँ में 28 अप्रैल को सत्रह लोगों की और अरकांसस, आयोवा और ओक्लाहोमा राज्यों में अट्ठारह लोगों के मरने की खबर है। लोग अपने टूटे घरों को छोड़कर जा रहे हंै। बिजली सप्लाइ भी कट गई है। लोगों को मुफ्त खाना बांटा जा रहा है और राहत कार्य जारी है। मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना है।