खबर लहरिया राजनीति बलात्कार के विरोध पर महिला की हत्या

बलात्कार के विरोध पर महिला की हत्या

मेघालय। पश्चिमी मेघालय के राजा रोंगट इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई। यह महिला अपने साथ होने वाले बलात्कार का विरोध कर रही थी।  यह इलाका दक्षिण गारो पर्वत श्रंखला में बसा है। इस इलाके समेत पश्चिम मेघालय के कई हिस्सों को स्वतंत्र गारो लैंड घोषित करने के लिए संघर्ष चल रहा है।
घटना 4 जून को उस वक्त घटी जब महिला अपने बच्चों और पति के साथ घर पर थी। आरोप है कि अचानक गारो नेशनल लिबरेसन आर्मी के कुछ लोग उसके घर में घुसे और पति और बच्चों को घर में बंद करके उसे बाहर खींच लाए। जब उसने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। दरअसल गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी नाम के इस संगठन का गठन 2009 में स्वतंत्र गारो लैंड की मांग के लिए किया था। सरकारी सेना और इस संगठन के बीच अक्सर मुठभेड़ होती रहती है। राज्य मे इस संगठन की पहचान आतंकी गुट की तरह है। गुट राज्य के इस इलाके में शांति भंग करने की कोशिशें करता रहता है।