खबर लहरिया राजनीति बर्फ से ढका अमेरिका

बर्फ से ढका अमेरिका

29-01-15 Desh Videsh - Snow for web26 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक उत्तरी अमेरिका के ज़्यादातर राज्यों में भारी बर्फबारी और तेज़ बर्फीली हवाओं के कारण अपातकाल घोषित कर दिया गया था। बोस्टन, न्यूयार्क और फिलाडेल्फिया शहर बंद कर दिए गए। न्यूयार्क शहर की करीब छह हज़ार मील की सड़क की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। करीब छह हज़ार पांच सौ हवाई उड़ानें भी रद्द की गईं हैं। यहां एक सौ उनतीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ बर्फीली हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने माना कि उनका विभाग मौसम की जानकारी हासिल करने में असफल साबित हुआ। मैसेचुसेट्स में चैंतीस इंच तक ऊंची बर्फ के पहाड़ बन गए।