खबर लहरिया मनोरंजन बड़े दिन को मनाने के बड़े सारे तरीके

बड़े दिन को मनाने के बड़े सारे तरीके

25 दिसंबर को दुनिया भर में मनाया गया बड़ा दिन या क्रिसमस। हिन्दुओं की दीवाली, मुसलमानों की ईद तो ईसाइयों का है क्रिसमस डे। इस दिन ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया जाता है।
ऐसे तो सभी जगह क्रिसमस पर लोग चर्च जाते हैं, घर पर क्रिसमस का खास पेड़ सजाते हैं और परिवार में एक दूसरे को उपहार देते हैं। कोई भी त्यौहार खास खानपान के बिना अधूरा है, और क्रिसमस पर भी लोग मीठा ज़रूर बनाते हैं।
पर कुछ देशों में क्रिसमस को कुछ अलग तरह से भी मनाया जाता है।

26-12-13 Mano - Christmas Germanyयूरोप के जर्मनी देश में बच्चे क्रिसमस पर घर के द्वार पर जूता रखते हैं। सुबह जूते में उन्हें टाफी मिलती है, और जो बच्चे बदमाश हैं, उनके जूते में पेड़ की टहनी रखी होती है।

 

26-12-13 Mano - Christmas Norwayनौरवे देश में लोग क्रिसमस के एक दिन पहले से सारी झाड़ू छुपा देते हैं ताकि कोई चुड़ैल उन्हंे चुराने ना आए।

 

26-12-13 Manoranjan - Banaras Churchवाराणसी के छावनी परिषद के रोमन चर्च में पूरे बनारस से लोग आते हैं। यहंा लगने वाले तीन दिन तक के मेले का आनन्द उठाते हैं।