खबर लहरिया मनोरंजन नए साल पर आप क्या कर रहे हैं?

नए साल पर आप क्या कर रहे हैं?

हर साल 31 दिसंबर सबके दिलों में नई उम्मीद भर देता है। कोई जितनी कोशिश करले पर नए साल के अवसर पर कुछ नया करने का या नई शुरुआत के बारे में ज़रूर सोचता है। इस नए साल पर आप क्या करने वाले हैं, और दुनिया के अलग अलग हिस्सों में लोग इस नएपन का कैसे स्वागत करते हैं?

26-12-13 Mano - NY Spain26-12-13 Mano - NY Times Square 2यूरोप के स्पेन देश में माना जाता है कि 31 दिसंबर की रात बारह बजते ही, घड़ी की देखकर नए साल के पहले बारह सेकंड में हर सेकंड पर एक अंगूर खाना चाहिए। हर अंगूर आने वाले साल के बारहों महीन में अच्छी किस्मत लाने के लिए खाया जाता है।

 

अमेरिका के न्यू यार्क शहर का मशहूर इलाका है ‘टाइम्स स्क्वैर’। यहां हर साल 31 दिसंबर को लाखों लोग इकट्ठा होते हैं। चैराहे के बीच एक बड़ा जगमगाता गोला एक खंभे के ऊपर लगाया जाता है और बारह बजने के एक मिनट पहले यह गोला खंभे से नीचे आना शुरू करता है। नीचे आने में इस गोले को एक मिनट लगता है। यह परम्परा साल 1907 से चली आ रही है।

India Gang Rapeनई दिल्ली। 31 दिसंबर को शहर के छोटे-बड़े कई लोग रात में गाने गाते, नारे लगाते निकलते हैं – यह प्रक्रिया रात को अपना बनाने और सड़कों पर नागरिकों का हक जताने का प्रतीक बन गया है।

 

 

 

2014 के लिए आपकी उम्मीदें

खबर लहरिया ने अपने पाठकों से पूछा कि इस नए साल में उनकी क्या उम्मीदें हैंए 2013 में क्या हम पीछे छोड़ना चाहते हैं और किन चीज़ों की शुरुआत आने वाले साल में देखना चाहते हैं।

2013 में बहुत भ्रष्ट्राचार अत्याचार हुए हैं। उम्मीद करते है कि 2014 में यह अत्याचार और भ्रष्ट्राचार न हो।
– शिवशंकर, कर्वी, चित्रकूट

हम चाहते हैं सरकार नए साल में जनता को नौकरी दे और किसान संबन्धी सामान तैयार करे और उन्हें छूट दे।
– रामनरेश, गांव मंझीवां, बांदा

2014 में महंगाई कैसी होगी उसके बारे में सरकार क्या करेगी?
– रजनी, मऊ, चित्रकूट