खबर लहरिया बाँदा फिर से वादों का सिलसिला शुरू

फिर से वादों का सिलसिला शुरू

13-02-14 Kshetriya - Banda Rally

हज़ारों किसानों की रैली

जिला बांदा। समाजवादी पार्टी में कैबिनट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जनता के बीच लुभावने वादे किए लेकिन यही पार्टी पुराने वादे पूरे करने में असफल रही है। 10 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट धाम मण्डल की अध्यक्षता में सपा पार्टी के वादों के खिलाफ हज़ारों किसानो ने रैली निकाली।
मंत्री शिवपाल यादव ने 5647.43 लाख की लागत से तैयार 150 क्यूसेक पानी की क्षमता वाला चैधरी चरण सिंह औगासी पम्प कैनाल का उद्घाटन किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि अब सत्रह गांवो मंे किसानोें को पर्याप्त पानी मिलेगा। जो भी पानी की समस्या और फसल बरबादी की समस्या है उस पर सरकार की नज़र है और कहा कि राज्य सरकार यह सब केंद्र सरकार की मदद के बिना कर रही है।

 

भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट धाम मण्डल के मण्डल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने कहा कि सपा पार्टी ने झूठे वादे करके किसानोें की भावनाओं  को खूब गुमराह किया है। अब किसानों ने ठान लिया है कि समाजवादी पार्टी के झांसे में नहीं आएंगे। साथ ही बुन्देलखण्ड के झांसी व चित्रकूट मण्डल के सात जिलों के किसान कई वर्षों से लगातार सूखा, पाला, ओला, बाढ़ और बेमौसम बारिश से कर्ज़ में डूब कर आत्महत्या कर रहे हैं। हज़ारों किसानों की इस रैली के बाद डी.एम. सत्येन्द्र कुमार सिंह को पांच सूत्रीय मांगपत्र दिया गया। किसानों की मांग है कि इसे राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाए।