खबर लहरिया औरतें काम पर फांसी लगाय के मारि डारै कै आरोप

फांसी लगाय के मारि डारै कै आरोप

mahila mudda fजिला फैजाबाद, ब्लाक पूराबाजार, ग्रामसभा रसूलाबाद, गांव  डंड़वा। 31 अगस्त का चौबीस साल के इन्द्रावती कै अमरूद के पेड़ से घुटना के बल लटकी लाश मिली। मायके वाले कै आरोप बाय कि फांसी लगाय के मारि डारिन।

मृतका कै पिता रामनाथ निषाद बताइन कि साल भर पहिले अपने बिटिया कै शादी करे रहेन। ससुराल वाले अक्सर मारत पीटत रहिन। आखिर मा मारि के फांसी के फंदा से लटकाय दिहिन। जेसे पता चलै की फांसी लगाये रहिन। लकिन विस्तर पै टूट चूड़ी मिली बाय। जेसे पता चलाथै कि घटना से पहले मारपीट भै रही।

मृतका कै पति राजाराम कै कहब बाय कि रात मा खाना खायके दुइनौ जने साथ सोवा रहेन। रात मा काव भै हमैं पता नाय चला। सुबह उठेन तौ देखेन कि अमरूद के पेड़ से हमरे मेहरारू इन्द्रवती कै लाश लटकी रही। गला साड़ी के फंदा से कसा रहा। तौ हम उठाय के जहां सोई रहिन वहीं लेटाय के पुलिस का सूचना दिहेन।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह बताइन कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आवै के बाद पता चले कि फांसी लगावा गा रहा कि लगाये रहिन। मायके वाले के तरफ से जब शिकायत मिले तब आगे कार्यवाही होये।