खबर लहरिया राजनीति प्रियंका चोपड़ा चुनी गयी यूनिसेफ की विश्व सद्भाव राजदूत

प्रियंका चोपड़ा चुनी गयी यूनिसेफ की विश्व सद्भाव राजदूत

साभार: प्रियंका चोपड़ा ट्विटर

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा – जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी छाई रहतीं हैं – ने एक और उपलब्धी अपने नाम कर ली है। यूनिसेफ ने उन्हें बच्चों के अधिकारों की वृद्धि के लिए सद्भाव राजदूत चुना है। यूनिसेफ एक संस्था है जो मानवाधिकारों और स्वास्थ्य और बच्चों के अधिकारों के लिए काम करता है।
पिछले 10 सालों से यूनिसेफ से जुड़ी प्रियंका अब तक राष्ट्रीय स्तर पर सद्भाव राजदूत थी, और अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस ज़िम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं।
अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में उन्होंने यूनिसेफ के 70वीं सालगिरह में भाग लिया और इस घोषणा पर अपनी अनुमति और ख़ुशी ज़ाहिर करी।
उनके साथ और भी कई जाने-माने अंतरराष्ट्रीय हस्तियाँ मौजूद थे, जैसे फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेक्हम, हॉलीवुड के अभिनेता ऑर्नाल्डो ब्लूम और जैकी चैन।
प्रियंका ने अपने गर्व और ख़ुशी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि उनको विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके यूनिसेफ के साथ रिश्ता को 10 साल हो गए हैं। अपनी जिम्मेदारियों को पूरे जोर-शोर से पूरा करने की इच्छा भी उन्होंने कही।