खबर लहरिया राजनीति पुर्तगाल से भारत : वास्को द गामा की ऐतिहासिक यात्रा

पुर्तगाल से भारत : वास्को द गामा की ऐतिहासिक यात्रा

VDG-1 GIF

वास्को द गामा का जन्म 1460 में पुर्तगाल नाम के एक दक्षिणी-यूरोपीय देश में हुआ था.

 

 

 

 

 

 

VDG-2

1497 में पुर्तगाल के राजा ने द गामा को पश्चिम यूरोप से भारत और दुसरे उत्तरीदेशों के लिए एक समुद्री मार्ग खोजने को कहा. 8 जुलाई 1497 को द गामा पुर्तगाल के लिस्बन शहर से भारत की ओर रवाना हो गए.

 

 

 

 

 

 

VGD-3

भारत की खोज में पुर्तगाल से हज़ारों किलोमीटर का सफ़र तय करते हुए, 20 मई 1498 को द गामा भारत के पश्चिमी तट पर स्थित कालीकट शहर पहुंचे. कालीकट, जिसका नाम अब कोज़िकोड़े है, उस समय के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण था. द गामा यूरोप के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने यूरोप से भारत तक एक समुद्र व्यापार मार्ग की स्थापना की.

VDG-4

वास्को द गामा 1524 में वापस भारत आये, लेकिन उसी साल उनका कोचीन शहर में देहांत हो गया.