खबर लहरिया राजनीति पत्रकार विनोद मेहता का निधन

पत्रकार विनोद मेहता का निधन

11-03-15 Desh Videsh - Vinod Mehta webनई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और ‘आउटलुक’ पत्रिका के संस्थापक संपादक विनोद मेहता का निधन 9 मार्च को हो गया। वह करीब एक हफ्ते से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। वह तिहत्तर साल के थे।
उन्होंने देश के पहले साप्ताहिक अखबार ‘द संडे आब्ज़र्वर’ की शुरुआत की थी। इंडियन पोस्ट, पाइनियर जैसे अखबारों में संपादक भी रहे। उन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर के बारे में अपनी आत्मकथा ‘लखनऊ बाॅय – अ मेमोयर’ नाम से एक आत्मकथा लिखी थी।
आज के ज़्ामाने में जहां खबरों पर राजनीति और पैसों का दबाव रहता है, विनोद मेहता स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने में विश्वास रखते थे। पत्रकारिता की दुनिया में विनोद जी की कमी खलेगी।