खबर लहरिया राजनीति पंजाब के मुख्यमंत्री ने छोटे किसानों का कर्ज किया माफ़

पंजाब के मुख्यमंत्री ने छोटे किसानों का कर्ज किया माफ़

साभार: विकीपीडिया

देश भर में चल रहे कठोर किसान संकट-स्तिथि के बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने छोटे और सीमांत किसानों के दो लाख रुपये तक के फसल कर्ज को माफ करने की घोषणा की है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने छोटे और सीमांत किसानों के दो लाख रुपये तक के फसल कर्ज को माफ करने की घोषणा की है।

पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के प्रमुख चुनावी वादों में से यह एक था। घोषणा से कृषि कर्ज माफी का रास्ता तैयार हो गया है। विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि पांच एकड़ तक जमीन वाले 8.75 लाख किसानों समेत 10.25 लाख किसानों को फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि प्रख्यात अर्थशास्त्री टी हक के नेतृत्व वाले विशेषज्ञ समूह की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर फैसला किया गया। इसके साथ ही सरकार ने कर्ज के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के आश्रित परिवारों को भी राहत दी है। उन्हें दी जाने वाली एक्स-ग्रेसिया राशि को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है।

सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि आत्महत्या कर चुके किसानों के सरकारी संस्थानों से लिए गए फसली ऋण की वर्तमान राशि को सरकार खुद भरेगी।

राज्य सरकार ने विशेषज्ञ समूह को राज्य में बदहाल किसानों की मदद के लिए रास्ता सुझाने का जिम्मा सौंपा था, इसके बाद ही यह फैसला लिया गया है।