खबर लहरिया राजनीति निर्भया फंड से पर लगाये जायेंगे सी सी टी वी कैमरा

निर्भया फंड से पर लगाये जायेंगे सी सी टी वी कैमरा

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

महिला सुरक्षा के हित में भारतीय रेलवे ने 1000 रेलवे स्टेशनों पर सी सी टी वी कैमरे लगाने का फैसला किया है, निर्भया फंड के उपयोग से। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल के मुताबिक निर्भया फंड से रेलवे को 500 करोड़ रुपये की धनराशि देने का फैसला सरकार कर चुकी है।

निर्भया फंड का निर्माण 2012 में दिल्ली में ज्योति सिंह के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के बाद किया गया था। इसका उद्देश्य था कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए फैसले लेना।

बताया जा रहा है कि एक साल के अंदर एक हजार स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। पहले ए1, , बी, सी कैटेगरी के स्टेशन पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन का 80 प्रतिशत एरिया सीसीटीवी से कवर किया जाएगा।

फैसले की निंदा ना करते हुए, ये सोचना अनिवार्य है कि क्या ये इस फंड का सबसे बेहतरीन उपयोग है? क्या कैमरा लगाने से महिला हिंसा पर रोक लग जाएगी? सबसे ज़रूरी सवाल तो ये है कि क्या सोच कैमरा लगाने से बदल सकती है?