खबर लहरिया राजनीति दौड़ते सांड़ों के बीच खुद की फोटो खींचने पर जुर्माना

दौड़ते सांड़ों के बीच खुद की फोटो खींचने पर जुर्माना

selfi in spain

दौड़ते सांड़ों के बीच खुद की फोटो खींचने पर जुर्माना

स्पेन में सांड़ों की दौड़ शुरू हो गई है। यह एक अजीब और दिल दहला देने वाला खेल है। यहां इसे एक त्योहार की तरह मनाते हैं। इसमें सांड़ों का झुंड दौड़ता है। इनके आगे पुरुष दौड़ते हैं। अपनी जान बचाते हुए और अपनी मर्दानगी दिखाते हुए। यह अजीब खेल स्पेन देश की संस्कृति का हिस्सा है। कई बार इसमें लोगों की जान तक चली जाती है। दुनिया भर में इस खेल की काफी आलोचना की जाती है।
दौड़ में बाधा पहुंचाने वाले को भारी भरकम जुर्माना देना पड़ता है। कुछ लोग सांड़ों की दौड़ के दौरान उनके फोटो लेते हैं। यहां के प्रशासन का कहना है कि ऐसा करने से सांड़ बौखला या घबरा सकते हैं। जिससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है। इस बार की दौड़ में चार लोगों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। जुर्माने की राशि करीब ढाई लाख रुपए होती है। हाल में 13 जुलाई को एक व्यक्ति पर दौड़ के दौरान सांडों के बीच घुसकर अपनी फोटो लेने पर जुर्माना तय किया गया है।